1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के लिए 25 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट

अफगानिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के लिए 25 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट

 Reported By: IANS
 Published : Nov 06, 2020 02:23 pm IST,  Updated : Nov 06, 2020 02:23 pm IST

राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम बनाने के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) आने वाले दिनों में 25 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध देगा। 

अफगानिस्तान की महिला...- India TV Hindi
अफगानिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के लिए 25 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट Image Source : ACBOFFICIALS

काबुल| राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम बनाने के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) आने वाले दिनों में 25 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध देगा। बोर्ड ने एक बयान में कहा है कि उसने 40 खिलाड़ियों का एक शिविर आयोजित किया था जिसमें से 25 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है जिन्हें वो जल्द ही केंद्रीय अनुबंध देगा।

बोर्ड ने बताया, "शिविर के दौरान, जो 17 अक्टूबर को लगाया गया था, उसमें खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का अभ्यास किया है और अपनी फिटनेस पर भी काम किया।"

मोर्ने मोर्केल ने बिग बैश लीग के आगामी सीजन के लिए ब्रिस्बेन हीट के साथ किया करार

एसीबी ने हाल ही में राहमतुल्लाह कुरैशी को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया है। कुरैशी ने कहा, "हमारा लक्ष्य देश में क्रिकेट जैसे खेल को बढ़ावा देना है क्योंकि यह देश में खुशी लेकर आता है और हमारे देशवासियों को उम्मीद देता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल