1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI vs ENG: गेल, हेटमायर और ब्रावो जैसे बड़े खिलाड़ियों के रहते टी20 मैच में 45 रन पर ढेर हो गई वेस्टइंडीज

WI vs ENG: गेल, हेटमायर और ब्रावो जैसे बड़े खिलाड़ियों के रहते टी20 मैच में 45 रन पर ढेर हो गई वेस्टइंडीज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 09, 2019 12:18 pm IST,  Updated : Mar 09, 2019 12:18 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम 183 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और उनकी पूरी टीम महज 11.3 ओवर में 45 रन बनाकर सिमट गई।

Chris Gayle- India TV Hindi
Chris Gayle Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज की टीम टी20 में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। वनडे और टेस्ट में उनकी प्रदर्शन कैसा भी हो, लेकिन जब बात टी20 की आती है तो उनका प्रदर्शन लाजवाब होता है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज का प्रर्दशन उम्मीदों से बिल्कुल उलट रहा। वेस्टइंडीज की टीम क्रिस गेल, शिमरन हेयमायर और ड्रेन ब्रावो जैसे बड़े खिलाड़ियों के रहेत 45 रन पर ढेर हो गई।

जी हां, सही पढ़ा। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम 183 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और उनकी पूरी टीम महज 11.3 ओवर में 45 रन बनाकर सिमट गई। टीम के दो खिलाड़ी (हेटमायर और ब्रेथवेट) दहाई का आंकड़ा छूने में कामयाब रहे। हेटमायर और ब्रेथवेट ने सबसे अधिक 10-10 रन बनाए।

हैरानी की बात यह है कि यह टी20 इंटरनेशनल का दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। टी20 इंटरनेशनल का सबसे न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड नीदरलैंड के पास है। श्रीलंका के खिलाफ 2014 में उनकी टीम महज 39 रनों पर ही सिमट गई थी।

उल्लेखनीय है, दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने सैम बिलिंग के 87 रनों की बदौलत मेजबानों के आगे 183 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 45 रन पर ढेर हो गई और इंग्लैंड ने यह मैच 137 रनों से अपने नाम कर लिया। 

इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जॉर्डन ने 2 ओवर में 6 रन देकर सबसे अधिक 4 विकेट लिए। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल