1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के इस खिलाड़ी पर लगा चार महीने का बैन

पाकिस्तान के इस खिलाड़ी पर लगा चार महीने का बैन

 Reported By: IANS
 Published : Oct 05, 2018 11:52 pm IST,  Updated : Oct 05, 2018 11:52 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के मामले में बल्लेबाज अहमद शहजाद पर चार महीने का प्रतिबंध लगा दिया है।

Ahmed Shehzad file photo- India TV Hindi
डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के मामले में  अहमद शहजाद पर लगा बैन Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के मामले में बल्लेबाज अहमद शहजाद पर चार महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, शहजाद पर यह प्रतिबंध 10 जुलाई से लागू है। बोर्ड ने पाकिस्तान कप के दौरान डोप टेस्ट में फेल होने के बाद शहजाद को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। शहजाद पर लगा यह प्रतिबंध अब 10 नवंबर को समाप्त होगा। 

पाकिस्तान के लिए 13 टेस्ट, 81 वनडे और 57 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले शहजाद ने पीसीबी द्वारा लगाए गए आरोप को स्वीकार कर लिया था। हालांकि, उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि धोखा देने का या शारीरिक शक्ति बढ़ाने का उनका कोई इरादा नहीं था। 

पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी ने कहा, "क्रिकेट में डोपिंग को लेकर पीसीबी की नीति जीरो टॉलेरेंस की है। उम्मीद है कि भविष्य में क्रिकेटर इस चीज को लेकर सावधानी बरतेंगे कि कोई भी प्रतिबंधित पदार्थ उनके संपर्क में नहीं आए।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल