1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट के मैदान पर हैरान कर देने वाली घटना, 49 रन के स्कोर पर बल्लेबाज हुआ आउट तो फील्डर को बल्ले से पीटा

क्रिकेट के मैदान पर हैरान कर देने वाली घटना, 49 रन के स्कोर पर बल्लेबाज हुआ आउट तो फील्डर को बल्ले से पीटा

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2021 11:34 pm IST,  Updated : Apr 04, 2021 11:34 pm IST

शहर के पुलिस अधीक्षक रामनरेश पचौरी ने कहा कि सचिन पराशर (23) नाम के फील्डर को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में ले जाया गया और बल्लेबाज संजय पालिया को हत्या के प्रयास के लिये आरोपित किया गया है। 

cricket, sports, Madhya Pradesh  - India TV Hindi
cricket  Image Source : GETTY

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित एक क्रिकेट मैच के दौरान 23 साल के एक बल्लेबाज ने 49 रन पर कैच आउट करने के लिये फील्डर को अपने बल्ले से पीट दिया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। 

शहर के पुलिस अधीक्षक रामनरेश पचौरी ने कहा कि सचिन पराशर (23) नाम के फील्डर को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में ले जाया गया और बल्लेबाज संजय पालिया को हत्या के प्रयास के लिये आरोपित किया गया है। 

यह भी पढ़ें- SA vs PAK, 2nd ODI : फखर जमां की रिकॉर्डतोड़ पारी के बावजूद साउथ अफ्रीका से हारा पाकिस्तान, 1-1 से बराबर हुआ सीरीज

यह घटना शनिवार को मेला मैदान पर खेले गये एक मैच के दौरान हुई। पचौरी ने कहा, ‘‘पराशर ने जब 49 रन पर उसका कैच लपक लिया तो पालिया गुस्से में आ गया जो 50 रन से केवल एक रन दूर था। पालिया भागकर पराशर की ओर गया और उसने बल्ले से सिर पर मारना शुरू कर दिया। अन्य खिलाड़ियों ने पालिया को रोकने की कोशिश की। पराशर को अस्पताल में अभी तक होश नहीं आया है। ’’ 

पचौरी ने कहा कि पालिया फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल