1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या T20 विश्व कप में खेलेंगे डिविलियर्स? दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने दिया ये जवाब

क्या T20 विश्व कप में खेलेंगे डिविलियर्स? दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने दिया ये जवाब

 Reported By: IANS
 Published : Feb 17, 2020 11:02 am IST,  Updated : Feb 17, 2020 01:24 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने एक बार फिर कहा है कि वे टी 20 विश्व कप के लिए एबी डिविलियर्स के नाम पर विचार कर सकते हैं, बशर्ते एबी अच्छे फॉर्म में हों।

क्या T20 विश्व कप में...- India TV Hindi
क्या T20 विश्व कप में खेलेंगे डिविलियर्स? दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने दिया ये जवाब  Image Source : GETTY IMAGES

जोहान्सबर्ग| दक्षिण अफ्रीका टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा है कि अगर अब्राहम डिविलियर्स की फॉर्म अच्छी रहती है और वह अपने आप को चयन के लिए उपलब्ध बताते हैं तो वह टी-20 विश्व कप खेल सकते हैं। खेल के तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी कर चुके डिविलियर्स ने 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह हालांकि फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 टूर्नामेंट्स में सक्रिय हैं।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने बाउचर के हवाले से लिखा, "वह मीडिया और पब्लिक में चर्चा का विषय हैं लेकिन मेरे लिए नहीं हैं। मैंने उनसे बात की थी और आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा कि उनको लेकर क्या फैसला होने वाला है। मैंने कोच पद का कार्यभार संभालने के बाद पहले दिन से कहा है कि मैं विश्व कप में अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को लेकर जाना चाहता हूं।"

पूर्व विकेटकीपर ने कहा, "अगर डिविलियर्स अच्छी फॉर्म में रहते हैं और जितने समय में हमने उन्हें कहा है उतने समय में वे अपने आप को चयन के लिए उपलब्ध बताते हैं तो उन्हें टीम में जरूर होना चाहिए। यह अहम या इस तरह की किसी भी चीज की बात नहीं है। यह विश्व कप में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम भेजने और टूर्नामेंट जीतने की कोशिश करने का मुद्दा है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल