1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चौथे वनडे से पहले भारत के लिए बजी खतरे की घंटी, इस खिलाड़ी की हुई द.अफ्रीकी टीम में वापसी

चौथे वनडे से पहले भारत के लिए बजी खतरे की घंटी, इस खिलाड़ी की हुई द.अफ्रीकी टीम में वापसी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 09, 2018 12:17 pm IST,  Updated : Feb 09, 2018 12:17 pm IST

6 वनडे मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 0-3 से पिछड़ रही है।

दक्षिण अफ्रीका...- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका की टीम 6 वनडे मैचों की सीरीज में 0-3 से पिछड़ रही है। खराब प्रदर्शन के साथ-साथ प्रोटियाज चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से भी जूझ रहे हैं। हालांकि अब चौथे वनडे से पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए राहत की खबर आई है।

अब्राहम डिविलियर्स भारत के खिलाफ खेली जा रही छह वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में लौट आए हैं। वह उंगली में चोट के कारण शुरुआती तीन मैचों में नहीं खेले थे। मेजबान टीम इस समय भारत से 0-3 से पीछे है। 

बेवसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शानदार बल्लेबाज का शनिवार को होने वाले मैच में खेलना हालांकि शुक्रवार को होने वाले अभ्यास सत्र पर निर्भर करेगा। 

संकट में पड़ी मेजबान टीम के लिए यह एक अच्छी खबर है। डिविलियर्स के बाद फाफ डु प्लेसिस और क्विंटन डी कॉक के बाहर हो गए थे और दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई थी। डु प्लेसिस की गैरमौजूदगी में एडिन मार्कराम को टीम का कप्तान बनाया गया था। अब डिविलियर्स के आने से मेजबान टीम को मजबूती मिलेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल