1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एबी डिविलियर्स ने चुनी अपनी ऑल-टाइम फेवरेट IPL XI, कोहली नहीं धोनी को बनाया कप्तान

एबी डिविलियर्स ने चुनी अपनी ऑल-टाइम फेवरेट IPL XI, कोहली नहीं धोनी को बनाया कप्तान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 01, 2020 04:05 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 04:06 pm IST

एबी डिविलियर्स ने अब अपनी ऑल-टाइम फेवरेट आइपीएल इलेवन का चयन किया है जिसमें उन्होंने अपना कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी को बनाया है।

Ab De Villiers- India TV Hindi
Ab De Villiers Image Source : IPLT20.COM

पूरी दुनिया में फैली कोरोना महमारी इस समय भारत में अपने चरम पर है। जिसके चलते सभी प्रकार के खेलों पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। इतना ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी इंडियन प्रीमीयर टी20 लीग का भविष्य भी इस महामारी के चलते अधर में लटका हुआ है। जिसमें हर साल पूरी दुनिया से तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स हिस्सा लेते रहे हैं। उन्हें भारतीय फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। इस कड़ी में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने अब अपनी ऑल-टाइम फेवरेट आइपीएल इलेवन का चयन किया है जिसमें उन्होंने अपना कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी को बनाया है।

गौरतलब है की डिविलियर्स आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( आरसीबी ) के लिए पिछले काफी समय से खेलते आ रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी टीम का कप्तान धोनी को बनाया है। इतना ही नहीं सलामी बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने ओपनर वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा को शामिल किया है। तीसरे नंबर के लिए उन्होंने विराट कोहली को टीम में रखा है जो उनकी टीम आरसीबी के कप्तान भी हैं। टीम में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए एबी ने खुद को रखा है। जबकि पांचवे नंबर पर उन्होंने इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को रखा है।

वहीं दूसरी तरफ डिविलियर्स ने टीम का कप्तान और विकेटकीपर धोनी को बनाया है और छठे नंबर पर उन्हें रखा है। दूसरे हरफनमौला खिलाडी के रूप में उन्होंने रविन्द्र जडेजा को चुना जिनकी फील्डिंग, गेंदबाजी और बल्लेबाजी तीनो कमाल है। जबकि प्रमुख स्पिन गेंदबाज के तौर पर उन्होंने राशिद खान को चुना है। वहीं तेज गेंदबाजों के तौर पर डिविलियर्स ने अपने देश साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा, जबकि भारत के दो तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को चुना है।

ये भी पढ़ें - India tour of Australia 2020 : बॉक्सिंग डे टेस्ट पर पड़ सकता है कोरोनावायरस का असर

बता दें कि कोरोना के काले बादल इस साल अक्टूबर माह में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप पर भी मंडरा रहे हैं। जिस पर आईसीसी ने पिछले माह 10 जून को हुई बैठक में इस टूर्नामेंट के भविष्य पर कोई भी अधिकारिक फैसला टाल दिया था। जिसमें अगले साल 2021 में होने वाला महिला टी20 विश्वकप भी शामिल है। ऐसे में बीसीसीआई भी आईसीसी के टी20 विश्वकप के भविष्य के फैसले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। जिससे वो अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित पड़े हुए आईपीएल को सितंबर से नवंबर के बीच करा सके। ऐसे में टी20 विश्वकप अगर स्थगित होता है तो बीसीसीआई के आईपीएल कराने का का रास्ता साफ़ हो सकता है।

एबी डिविलियर्स की ऑल-टाइम आइपीएल इलेवन-

वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, बेन स्टोक्स, एम एस धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, कगीसो रबाडा, जसप्रीत बुमराह।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल