1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-10 लीग में इस टीम के साथ जुड़ा विस्फोटक बल्लेबाज टॉम बेनटन

टी-10 लीग में इस टीम के साथ जुड़ा विस्फोटक बल्लेबाज टॉम बेनटन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 22, 2020 02:43 pm IST,  Updated : Dec 22, 2020 02:43 pm IST

बेनटन के अलावा कलंदर्स ने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को अपने साथ एक आइकन खिलाड़ी के रूप में जोड़ा है।

Qalandars, Tom Banton, Abu Dhabi, Abu Dhabi T10 league- India TV Hindi
Tom Banton Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर टॉम बेनटन को टी 10 लीग में कलंदर्स की टीम ने एक बार फिर से रीटेन किया है। टी10 लीग का आयोजन अगले साल 28 जनवरी से 6 फरवरी के बीच शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी10 के आधिकारिक ट्विटर पेज इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ''कलंदर्स की टीम ने विस्फोटक बल्लेबाज टॉम बेनटन को रीटेन किया है।''

वहीं पिछले सप्ताह ही कलंदर्स ने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को अपने साथ एक आइकन खिलाड़ी के रूप में जोड़ा है। इस टूर्नामेंट में लिमिटेड ओवरों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक क्रिस गेल, आंद्र रसेल और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें- अबुधाबी टी10 क्रिकेट लीग में हिस्सा लेंगे क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी और ड्वेन ब्रावो

गेल टी20 में 1000 से अधिक छक्के लगा चुके हैं और ऐसे में सभी की निगाहें इस कैरेबियाई खिलाड़ी पर टिकी रहेंगी। 

गेल ने आयोजकों द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जितना छोटा मैच होता है वह उतना ही आकर्षक बन जाता है। मैं फिर से जैद क्रिकेट स्टेडियम में खेलने को लेकर उत्साहित हूं। अबुधाबी – गेल तूफान आ रहा है। ’’ 

यह भी पढ़ें- नाइट क्लब में रेड के बाद पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना पर मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला

गेल जहां टीम अबुधाबी का हिस्सा होंगे वहीं ब्रावो दिल्ली बुल्स, आद्रे रसेल नार्दर्न वारियर्स और सुनील नारायण डेक्कन ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेलेंगे। 

जो अन्य प्रमुख खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे उनमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (मराठा अरेबियन्स), श्रीलंका के तिसारा परेरा (पुणे डेविल्स) और इसुरु उदाना (बांग्ला टाइगर्स) शामिल हैं। 

अबुधाबी टी10 लीग 10 ओवरों का पहला टूर्नामेंट है जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी मिली हुई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल