1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच बने एडम ग्रिफिथ

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच बने एडम ग्रिफिथ

 Reported By: IANS
 Published : Mar 25, 2019 06:06 pm IST,  Updated : Mar 25, 2019 06:06 pm IST

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने तस्मानिया के पूर्व मुख्य कोच एडम ग्रिफिथ को इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप के लिए टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

Adam Griffith became Australian bowling coach- India TV Hindi
Adam Griffith became Australian bowling coach Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने तस्मानिया के पूर्व मुख्य कोच एडम ग्रिफिथ को इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप के लिए टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, सीए ने 50 प्रथम श्रेणी और 54 लिस्ट-ए मैच खेलने वाले ग्रिफिथ के अलावा इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाजी कोच ट्रॉय कूली को आगामी एशेज सीरीज के लिए गेंदबाजी कोच के रूप में टीम के साथ जोड़ा है।

ग्रिफिथ अब टीम के मुख्य कोच जस्टिस लेंगर और बल्लेबाजी सलाहकार रिकी पोंटिंग के साथ विश्व कप के लिए सपोर्टिग स्टाफ से जुड़ेंगे। 

कूली इससे पहले भी आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने 2005 में इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर एशेज खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जहां वह 2-0 से आगे चल रही है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल