अफगानिस्तान ने शानदार गेंदबाजी से रविवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो मैच में नामीबिया को 62 रन से हराकर अपने पूर्व कप्तान असगर अफगान को जीत से विदाई दी। पिछले मैच में पाकिस्तान से करीबी मैच में हारने वाली अफगानिस्तान ने पहले मैच में स्काटलैंड को हराया था और यह उसकी दूसरी जीत थी। अफगानिस्तान चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट 3.097 है। टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही नामीबिया ने भी पिछले मैच में स्काटलैंड पर जीत हासिल की थी। अफगानिस्तान ने अच्छी शुरूआत के बाद मोहम्मद शहजाद के 45 रन की मदद से टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। शहजाद के अलावा टीम के लिये हजरतुल्लाह जजई ने 33, कप्तान मोहम्मद नबी ने नाबाद 32 और अफगान ने 31 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। अफगानिस्तान ने अपने शानदार गेंदबाजी आक्रमण से नामीबिया को निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 98 रन ही बनाने दिये। नामीबिया के लिये कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी और उसके लिये सबसे ज्यादा 26 रन डेविड विसे ने बनाये। अफगानिस्तान के लिये हामिद हसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट झटके जबकि नवीन उल हक ने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाये। स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने 14 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया। गुलबदिन नईब ने चार में से एक ओवर मेडन डाला और 19 रन देकर दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- हाइलाइट्स, स्कोर अफगानिस्तान बनाम नामीबिया: अफगानिस्तान ने नामीबिया को 62 रनों से दी मात
Live Now
हाइलाइट्स, स्कोर अफगानिस्तान बनाम नामीबिया: अफगानिस्तान ने नामीबिया को 62 रनों से दी मात
आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 का 27वां मैच अफगानिस्तान और नामीबिया के बीच अबुधाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement