1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद शहज़ाद एंटी डोपिंग मामले में एक साल के लिए निलंबित

अफगानिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद शहज़ाद एंटी डोपिंग मामले में एक साल के लिए निलंबित

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 08, 2017 03:05 pm IST,  Updated : Dec 08, 2017 03:05 pm IST

एंटी डोपिंग कोड का उल्लंघन करने के आरोप में अफग़ानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है.

Mohammad Shahzad- India TV Hindi
Mohammad Shahzad

एंटी डोपिंग कोड का उल्लंघन करने के आरोप में अफग़ानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद को  एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है. शहज़ाद ने इस साल 17 जनवरी को डोपिंग टेस्ट के लिए सैम्पल दिया था जिसमें वह दोषी पाए गए. उन्होंने वज़न घटाने की दवा में ऐसा पदार्थ ले लिया जिसे लेना मना है.

आईसीसी की ग्लोबल गवर्निंग बोडी ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि शहज़ाद की क्रिकेट से संबंधित सभी गतिविधियों पर एक साल के लिए रोक लगाई गई है. उन्हें आईसीसी के एंटी डोपिंग कोड की धारा 2.1 का दोषी माना गया है. आईसीसी ने कहा है कि जनवरी 17 को उन्होंने अपने सैम्पल दिए थे इसलिए अगले साल जनवरी तक उन पर एक साल तक प्रतिबन्ध लगाया गया है और यह 17 जनवरी 2017 से प्रभावी माना जाएगा. इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जो भी वन डे, टी20 और चार दिवसीय टेस्ट मैच खेले हैं, उनका रिकॉर्ड नहीं जोड़ा जाएगा.

आईसीसी ने उनके प्रतिबन्ध को पीछे की तारीख़ में करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्होंने अपनी ग़लती को माना है. शहज़ाद को टीम मैनेजमेंट ने 8 किलो वज़न कम करने के लिए कहा था. इससे पहले वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ी आंद्रे रसेल को भी इसी वर्ष जनवरी से एक साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल