1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आयरलैंड वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान

आयरलैंड वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान

 Reported By: IANS
 Published : Jan 03, 2021 04:05 pm IST,  Updated : Jan 03, 2021 04:05 pm IST

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने आयरलैंड के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।

आयरलैंड वनडे सीरीज के...- India TV Hindi
आयरलैंड वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान Image Source : GETTY IMAGES

काबुल| अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने आयरलैंड के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेली जानी थी लेकिन वीजा के कारण अब यह सीरीज ओमान में खेली जाएगी। एसीबी ने इस बात की जानकारी दी।

तीन वनडे मैच 18, 21, 23 जनवरी को अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। एसीबी के निदेशक क्रिकेट राइस अहमदजाई ने कहा, "टीम का चयन टीम का संतुलन, भविष्य और फिजिकल फिटनेस को देखकर किया गया है।"

Ind vs Aus : सिडनी टेस्ट में अगर एक छक्का जड़ते हैं रोहित शर्मा तो बना देंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के कुछ क्रिकेटर इस समय बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेल रहे हैं। वह सीरीज की शुरुआत में टीम के जुड़ सकते हैं। आफगानिस्तान ने आखिरी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट पिछले साल मार्च में आयरलैंड के खिलाफ भी खेला था।

अफगानिस्तान टीम इस प्रकार है : असगर अफगान (कप्तान), राहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रहमत शाह, नवीन उल हक, हसमतुल्लाह शाहिदी, नाजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान (उप-कप्तान), यामिन अहमदजाई, उस्मान घानी, अजमतुल्लाह ओमरजाई, गुलबदीन नैब सयैद अहमद शिरजाद, जावेद अहमदी, मुजीब उर रहमान, शारफाउद्दीन अशरफ।

Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर क्यों फ्लॉप हो रहे हैं मयंक अग्रवाल, गावस्कर ने बताया कारण

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल