1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान के पास इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम को हराने का माद्दा: नवीन

अफगानिस्तान के पास इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम को हराने का माद्दा: नवीन

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 30, 2021 08:49 pm IST,  Updated : Oct 30, 2021 08:49 pm IST

अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड पर 130 रन से जीत दर्ज कर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था लेकिन शनिवार को उसे पाकिस्तान के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 

Afghanistan have the ability to beat any team in this tournament: Naveen- India TV Hindi
Afghanistan have the ability to beat any team in this tournament: Naveen Image Source : GETTY IMAGES

अबुधाबी। तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने शनिवार को कहा कि आईसीसी टी20 टूर्नामेंट में अफगानिस्तान का लक्ष्य सेमीफाइनल में जगह पक्की करना है, जिसके लिये उनकी टीम भारत और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन को लेकर आशावादी है।  अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड पर 130 रन से जीत दर्ज कर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था लेकिन शनिवार को उसे पाकिस्तान के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 

नवीन ने रविवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या भारत और न्यूजीलैंड से  विरुध उनके मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि अफगानिस्तान के पास इस प्रतियोगिता में किसी भी टीम को हराने अच्छा मौका है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘आपने कल भी देखा होगा। पाकिस्तान की टीम इन परिस्थितियों में ज्यादा संतुलित है। उन्हें इन परिस्थितियों का अभ्यास है। पाकिस्तान ने इन दोनों टीमों (भारत और न्यूजीलैंड) को आसानी से हराया है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी स्थिति में थे। हम कल नामीबिया और फिर भारत तथा न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच को लेकर तैयार है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ हम हार (पाकिस्तान के खिलाफ) से हताश नहीं है और सिर्फ अगले मैच पर ध्यान लगायेंगे। हम इन मैचों को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल