1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आने वाले सेशन के लिए अफगानिस्तान के क्रिकेटरों ने चेन्नई में ट्रेनिंग की

आने वाले सेशन के लिए अफगानिस्तान के क्रिकेटरों ने चेन्नई में ट्रेनिंग की

 Reported By: IANS
 Published : Nov 21, 2018 11:36 am IST,  Updated : Nov 21, 2018 11:39 am IST

सेंटर फोर स्पोर्ट्स साइंसेज के क्रिकेट संचालन निदेशक एम संजय ने को बताया कि कुछ 36 खिलाड़ी यहां ट्रेनिंग कर रहे हैं।

अफगानिस्तान क्रिकेट...- India TV Hindi
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : @ACBOFFICIALS/TWITTER

चेन्नई: अफगानिस्तान की सीनियर और एमर्जिंग टीमों ने आने वाले सेशन के लिए श्री रामचंद्र सेंटर फोर स्पोर्ट्स साइंसेज में ट्रेनिंग की। सेंटर फोर स्पोर्ट्स साइंसेज के क्रिकेट संचालन निदेशक एम संजय ने बताया कि कुछ 36 खिलाड़ी यहां ट्रेनिंग कर रहे हैं और राशिद खान, मुजीबुर रहमान और मोहम्मद शहजाद जैसे बड़े नाम बाद में शिविर से जुड़ेंगे क्योंकि ये पश्चिम एशिया में टी10 लीग में व्यस्त हैं। 

उन्होंने बताया कि इस शिविर के एक महीने के लिए चलने की संभावना है और अफगानिस्तान की टीम अभ्यास मैचों में भी खेलेगी। संजय ने बताया कि एमर्जिंग टीम चार दिसंबर को श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट के लिए रवाना होगी। शहर में खराब मौसम के कारण खिलाड़ियों को हालांकि इंडोर ट्रेनिंग करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने केंद्र की सुविधाओं को सराहा है। 

इस केंद्र का अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ एमओयू है और खिलाड़ी ट्रेनिंग तथा चोट से जुड़े रिहैबिलिटेशन के लिए नियमित तौर यहां आते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल