1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राशिद खान के पांच विकेट से टेस्ट क्रिकेट में पहली ऐतिहासिक जीत के करीब अफगानिस्तान

राशिद खान के पांच विकेट से टेस्ट क्रिकेट में पहली ऐतिहासिक जीत के करीब अफगानिस्तान

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 17, 2019 07:38 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 07:39 pm IST

अफगानिस्तान को चौथी पारी में जीत के लिए 147 रन बनाने है और दिन का खेल खत्म होने तक टीम एक विकेट पर 29 रन बना लिया।

राशिद खान के पांच विकेट से टेस्ट क्रिकेट में पहली ऐतिहासिक जीत के करीब अफगानिस्तान - India TV Hindi
राशिद खान के पांच विकेट से टेस्ट क्रिकेट में पहली ऐतिहासिक जीत के करीब अफगानिस्तान  Image Source : TWITTER: @ACBOFFICIALS

देहरादून। स्पिनर राशिद खान के पांच विकेट की मदद से अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां आयरलैंड की दूसरी पारी को 288 रन पर समेट कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। 

अफगानिस्तान को चौथी पारी में जीत के लिए 147 रन बनाने है और दिन का खेल खत्म होने तक टीम एक विकेट पर 29 रन बना लिया। स्टंप्स के समय एहसानुल्लाह जन्नत 16 और रहमत शाह 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। 

इससे पहले एंडी बलबिर्ने (82) और केविन ओ’ब्रायन (56) की अर्धशतकीय पारियों से आयरलैंड के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी लेकिन राशिद खान ने टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 82 रन पर पांच विकेट लेकर मैच में अफगानिस्तान की वापसी करायी। 

आयरलैंड के लिए 10वें और 11वें नंबर के खिलाड़ी जेम्स कैमरुन डोव (नाबाद 32) और टिम मुर्ताघ (27) ने आंतिम विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 288 तक पहुंचाया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल