1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान विराट कोहली के बाद इशांत शर्मा ने भी लगवाया वैक्सीन का पहला टीका

कप्तान विराट कोहली के बाद इशांत शर्मा ने भी लगवाया वैक्सीन का पहला टीका

 Reported By: Bhasha
 Published : May 10, 2021 03:14 pm IST,  Updated : May 10, 2021 03:14 pm IST

इशांत ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है, ‘‘इसके लिये आभारी हूं तथा इस काम में लगे सभी लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं। व्यवस्था के सुचारू संचालन से खुशी हुई। सभी जल्द से जल्द टीका लगवायें।’’   

After Captain Virat Kohli Ishant Sharma also got vaccine first vaccine- India TV Hindi
After Captain Virat Kohli Ishant Sharma also got vaccine first vaccine Image Source : TWITTER/@IMISHANT

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और वरिष्ठ तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने सोमवार को कोविड-19 का पहला टीका लगवाया। मुंबई में रहने वाले कोहली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है जबकि इशांत और उनकी पत्नी प्रतिमा ने भी टीकाकरण केंद्र की अपनी फोटो ट्विटर पर डाली है। 

इशांत ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है, ‘‘इसके लिये आभारी हूं तथा इस काम में लगे सभी लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं। व्यवस्था के सुचारू संचालन से खुशी हुई। सभी जल्द से जल्द टीका लगवायें।’’ 

भारतीय उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, तेज गेंदबाज उमेश यादव और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पहले ही टीका लगवा चुके हैं। 

भारतीय टीम दो जून को इंग्लैंड के साढ़े तीन महीने के दौरे पर रवाना होगी। इस दौरान वह न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल तथा उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। 

भारत में अब 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल