1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खेल रत्न पुरस्कार मिलने के बाद रोहित शर्मा ने दी प्रतिक्रिया, फैंस को कहा शुक्रिया

खेल रत्न पुरस्कार मिलने के बाद रोहित शर्मा ने दी प्रतिक्रिया, फैंस को कहा शुक्रिया

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2020 06:50 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 06:50 pm IST

रोहित इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करने वाले चौथे क्रिकेटर हैं, उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। 

Rohit sharma, sports, cricket, india- India TV Hindi
Rohit sharma Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने अपने खेल रत्न पुरस्कार को शनिवार को अपने प्रशंसकों को समर्पित करते हुए कहा कि उनके बिना यह ‘संभव नहीं होता’। रोहित को टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, महिला पहलवान विनेश फोगाट और पैरा एथलीट थांगवेलु मरियप्पन के साथ इस साल देश के सबसे बड़े खेल सम्मान के लिये चुना गया है। 

भारत की सफेद गेंद की टीम के उप कप्तान ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘अभी तक का सफर शानदार रहा है और इस तरह का खेल पुरस्कार मिलना सचमुच सम्मान की बात है और मैं इसके लिये बहुत खुश हूं और यह आप सभी की वजह से मिला है। आपके समर्थन के बिना, यह संभव नहीं हो पाता। ’’ 

रोहित इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करने वाले चौथे क्रिकेटर हैं, उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘समर्थन करते रहिये और मैं आपसे वादा करता हूं कि देश को और गौरवान्वित करता रहूंगा। अभी हम सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं तो आप सभी को मैं ‘वर्चुअली’ गले लगाता हूं। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल