1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिताबी जीत के बाद ब्रेथवेट को भारत में मिलने लगा था क्रिस गेल जैसा सम्मान

इस खिताबी जीत के बाद ब्रेथवेट को भारत में मिलने लगा था क्रिस गेल जैसा सम्मान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2020 09:40 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 09:40 pm IST

वेस्टइंडीज के आल राउंडर कार्लोस ब्रेथवेट ने रविवार को कहा कि 2016 में जब इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम ओवर में चार छक्के जड़कर उन्होंने अपनी टीम को विश्व टी20 में खिताब दिलाया था।

इस खिताबी जीत के बाद...- India TV Hindi
इस खिताबी जीत के बाद ब्रेथवेट को भारत में मिलने लगा था क्रिस गेल जैसा सम्मान  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के आल राउंडर कार्लोस ब्रेथवेट ने रविवार को कहा कि 2016 में जब इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम ओवर में चार छक्के जड़कर उन्होंने अपनी टीम को विश्व टी20 में खिताब दिलाया था, उसके बाद भारत में उन्हें क्रिस गेल की तरह का सम्मान दिया गया था। छह गेंद में 19 रन की दरकार थी और ब्रेथवेट ने बेन स्टोक्स की गेंद पर चार छक्के जड़े थे।

ब्रेथवेट ने इंस्टाग्राम पर दिल्ली-एनसीआर के एक चैनल पर बातचीत के दौरान कहा, ‘‘भारत में क्रिकेट धर्म है। मुझे याद है कि हवाईअड्डे पर क्रिस (गेल) को भीड़ ने घेर लिया था। लेकिन विश्व कप के बाद जब मैं दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिये खेलने गया तो मेरे साथ भी ऐसा हुआ था।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल