1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट की दुनिया के बाद अब यहां प्रदार्पण करने को तैयार हैं हरभजन सिंह

क्रिकेट की दुनिया के बाद अब यहां प्रदार्पण करने को तैयार हैं हरभजन सिंह

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2019 03:35 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 03:37 pm IST

टरबनेटर के नाम से मशहूर हरभजन मशहूर अभिनेता संतानम की फिल्म ‘ डिकीलूना’ में काम करेंगे।

हरभजन सिंह- India TV Hindi
हरभजन सिंह Image Source : TWITTER

चेन्नई। भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान के बाद अब उनके पूर्व साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह भी तमिल सिनेमा में पदार्पण करेंगे। टरबनेटर के नाम से मशहूर हरभजन मशहूर अभिनेता संतानम की फिल्म ‘ डिकीलूना’ में काम करेंगे।

फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हरभजन सिंह का फिल्म में अहम किरदार है।’’ 

इस बीच हरभजन ने भी तमिल में ट्वीट करके निर्माताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा,‘‘तमिलनाडु की धरती से थलइवर, थाला और थलपति निकले हैं।’’ 

उनका इशारा सुपरस्टार रजनीकांत, अजीत और विजय की ओर था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल