1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई की रणजी टीम में वापस आए अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ, कर्नाटक के खिलाफ खेलेंगे मैच

मुंबई की रणजी टीम में वापस आए अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ, कर्नाटक के खिलाफ खेलेंगे मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2019 07:04 am IST,  Updated : Dec 31, 2019 07:04 am IST

रहाणे और शॉ ने मौजूदा सत्र में मुंबई की ओर से दो-दो मैच खेले हैं। यह मुकाबले बड़ौदा और रेलवे के खिलाफ खेले गये थे। 

Ajinkya Rahane- India TV Hindi
Ajinkya Rahane Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई| टेस्ट विशेषज्ञ अजिंक्य रहाणे और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ कर्नाटक के खिलाफ रणजी मुकाबले में मुंबई की ओर से मैदान में उतरेंगे। मुंबई क्रिकेट संघ ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें दोनों खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा गया है। इस मुकाबले को तीन जनवरी से यहां के बांद्रा कुर्ला परिसर में खेला जाना है। 

रहाणे और शॉ ने मौजूदा सत्र में मुंबई की ओर से दो-दो मैच खेले हैं। यह मुकाबले बड़ौदा और रेलवे के खिलाफ खेले गये थे। शॉ ने बड़ौदा के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था जिसमें टीम ने जीत दर्ज की। वह हालांकि रेलवे के खिलाफ दोनों पारियों में विफल रहे और रेलवे ने इस मुकाबले में 41 बार की चैम्पियन को 10 विकेट से हराया। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 63 टेस्ट खेलने वाले रहाणे इन दोनों मैचों में बल्ले से कमाल करने में नाकाम रहे। राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़े श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल नहीं किया गया है। 

टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), आदित्य तारे (उपकप्तान), अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, शुभम रंजने, आकाश पारकर, सिद्धेश लाड, शम्स मुलानी, विनायक भोईर, शशांक अत्तारडे, रायस्ट डियाज, तुषार देशपांडे, दीपक शेट्टी और एकनाथ केरकर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल