1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस तेज गेंदबाज के खिलाफ खेलने में अजिंक्य रहाणे को होती है सबसे अधिक मुश्किल

इस तेज गेंदबाज के खिलाफ खेलने में अजिंक्य रहाणे को होती है सबसे अधिक मुश्किल

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2020 02:06 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 02:06 pm IST

भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य राहणे ने माना कि उन्हें इंग्लैंड में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को खेलने में परेशानी होती है।

Ajinkya Rahane, Rahane on coronavirus lockdown, James Anderson, England- India TV Hindi
Ajinkya Rahane Image Source : AP

अपने कैरियर में हर तरह की पिचों पर खेल चुके भारत के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना है कि इंग्लैंड में उसके तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का सामना करना सबसे चुनौतीपूर्ण है। रहाणे ने ‘इंडियन आइल’ द्वारा आयोजित इंस्टाचैट में कहा ,‘‘ अगर किसी एक गेंदबाज की बात करें तो इंग्लैंड में जेम्स एंडरसन को खेलना काफी कठिन है । उसे हालात की बखूबी जानकारी है ’’ 

टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन बना चुके रहाणे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में भी शतक जमा चुके हैं । उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के इस दौर में मानसिक रूप से फिट रहना जरूरी है। 

उन्होंने कहा ,‘‘इस समय मानसिक तौर पर सकारात्मक रहना काफी जरूरी है । मैं मानसिक तौर पर अपने खेल की समीक्षा कर रहा हूं । मानसिक फिटनेस बहुत जरूरी है ।’’ 

यह भी पढ़ें- जेसन गिलेस्पी ने किया खुलासा, किस तरह इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने से बदल गए इशांत शर्मा और चेतेश्वर पुजारा

कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में खेल बंद है । भारत में भी इंडियन प्रीमियर लीग अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गई है । रहाणे ने लॉकडाउन के सकारात्मक पहलू का जिक्र करते हुए कहा ,‘‘ यह दुखद है लेकिन इसका सकारात्मक पहलू यह है कि मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं। मेरी बेटी छह महीने की है और मैं उसे समय दे रहा हूं ।’’ 

उन्होंने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और टेनिस स्टार रोजर फेडरर को अपना आदर्श बताया ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल