1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने के लिए तैयार हैं अजिंक्य रहाणे

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने के लिए तैयार हैं अजिंक्य रहाणे

 Edited By: IANS
 Published : Aug 05, 2020 08:11 pm IST,  Updated : Aug 05, 2020 08:11 pm IST

रहाणे ने इंस्टाग्राम पर बल्लेबाजी की पोज वाली एक फोटो पोस्ट की और इसके साथ लिखा है, आईपीएल में इस साल मेरे लिए नई शुरुआत।

Ajinkya Rahane, Delhi Capitals, Indian Premier League, sports, cricket- India TV Hindi
Ajinkya Rahane Image Source : TIWTTER/AJINKYA RAHANE

भारत की टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स से खेलने की संभावना पर खुशी जाहिर की है। रहाणे पिछले साल नवंबर में राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली कैपिटल्स में आए थे।

कोविड-19 के कारण इस साल आईपील पर काले बादल थे। मार्च में इसकी शुरुआत होनी थी लेकिन महामारी के कारण इसे अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया था। अब बीसीसीआई ने इसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच आयोजित कराने का फैसला किया है।

आईपीएल यूएई के तीन शहरों- दुबई, अबु धाबी, और शरजाह में खेला जाएगा।

रहाणे ने इंस्टाग्राम पर बल्लेबाजी की पोज वाली एक फोटो पोस्ट की और इसके साथ लिखा है, आईपीएल में इस साल मेरे लिए नई शुरुआत।

रहाणे 2011 से राजस्थान रॉयल्स में ही थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 106 मैच खेले हैं जिसमें से छह मैच चैम्पियंस लीग के मैच हैं। 24 मैचों में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल