1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रन आउट होने के बाद रहाणे ने जडेजा के साथ किया कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बाढ़

रन आउट होने के बाद रहाणे ने जडेजा के साथ किया कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बाढ़

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 28, 2020 11:01 am IST,  Updated : Dec 28, 2020 11:01 am IST

खेल के तीसरे दिन दोनों ही खिलाड़ियों ने बेहतरीन अंदाज में पारी की शुरुआत की लेकिन अर्द्धशतक के करीब पहुंचने के बाद जडेजा ने एक रन चुराने की कोशिश में रहाणे को रन आउट करा बैठे।

Ajinkya Rahane, Ajinkya Rahane score, Ravindra Jadeja, Ajinkya Rahane run out, Jadeja rahane, Virat - India TV Hindi
Ajinkya Rahane and Ravindra Jadeja Image Source : TWITTER

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे एक शांतचित्त खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं। रहाणे को कम ही देखा गया है कि वह मैदान पर गुस्सा होते हैं। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन देखने को मिला।

दरअसल तीसरे दिन के खेल शुरू होने के बाद 104 रन बनाकर खेल रहे रहाणे अच्छी लय में नजर आ रहे थे। वहीं उनके साथ रविंद्र जडेजा 40 रन के स्कोर बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों ही खिलाड़ियों ने बेहतरीन अंदाज में पारी की शुरुआत की लेकिन अर्द्धशतक के करीब पहुंचने के बाद जडेजा ने एक रन चुराने की कोशिश में रहाणे को रन आउट करा बैठे।

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : भारतीय टीम की बढ़ सकती है परेशानी, चोटिल होकर उमेश यादव ने छोड़ा मैदान

उस समय रहाणे 112 रन बना चुके थे। हालांकि रहाणे का आउट भारत के लिए एक बड़ा नुकसान था और जडेजा भी उनके विकेट की अहमियत को समझते थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि रहाणे उन पर गुस्सा करेंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

रनआउट होने के बाद रहाणे वापस जाते हुए जडेजा से बहुत ही शालीनता से मिले और पवेलियन के तरफ लौट गए। रहाणे के इस इस व्यवहार को देखकर सोशल मीडिया पर अब उनकी खूब तारीफ हो रही है। खासतौर पर ट्विटर उनके तारीफों के कसीदें पढ़े जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 'ग्रहण' बना 'साल 2020', जिसे कोई भी नहीं रखना चाहेगा याद

हालांकि रहाणे से आउट होने के बाद टीम इंडिया अधिक समय तक मैदान पर नहीं टिक सकी और लंच ब्रेक से ठीक से पहले 326 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं रहाणे के शतक के अलावा जडेजा ने 57 रनों का योगदान दिया।

इस तरह भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी के आधार 131 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल