1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत अगरकर के नेतृत्व में पूरी चयन समिति ने दीया इस्तीफा

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत अगरकर के नेतृत्व में पूरी चयन समिति ने दीया इस्तीफा

 Reported By: IANS
 Published : Mar 16, 2019 02:56 pm IST,  Updated : Mar 16, 2019 02:56 pm IST

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के चेयरमैन अजीत अगरकर के नेतृत्व में पूरी चयन समिति ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Ajit Agarkar, chairman of Mumbai Cricket Association, under the leadership of the entire selection c- India TV Hindi
Ajit Agarkar, chairman of Mumbai Cricket Association, under the leadership of the entire selection committee resigns Image Source : PTI

मुंबई। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के चेयरमैन अजीत अगरकर के नेतृत्व में पूरी चयन समिति ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। घरेलू सीजन 2018-19 के समाप्त होने के एक दिन बाद ही निलेश कुलकर्णी, सुनील मोरे और रवि थक्कर सहित पूरी चयन समिति ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 

मुंबई के चयनकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा उस घटनाक्रम के एक दिन बाद आया है जिसमें कहा जा रहा था कि एमसीए की तदर्थ समिति की बैठक पूरी चयन समिति को बर्खास्त करने का प्रस्ताव पास करने के लिए होनी है।

माना जा रहा है कि चयनकर्ताओं ने अपने इस्तीफे तदर्थ समिति और एमसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी.एस. नाइक को भेज दिए हैं। 

पिछले महीने एमसीए की विशेष आम बैठक (एसजीएम) के दौरान कई सदस्यों ने चयनकर्ताओं को उनके पदों से हटाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था।

एमसीए की क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) ने यह कहते हुए इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था कि चयन पैनल की प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। इसके बाद तदर्थ समिति ने इस मामले पर कानूनी राय मांगी थी।

मुंबई की टीम 2018-19 के घरेलू सत्र में पिछले दो वर्षो में विजय हजारे ट्रॉफी के रूप में एकमात्र खिताब जीत पाई है। इसके अलावा टीम का प्रदर्शन खराब रहा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल