Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोटिल जसप्रीत बुमराह हुए वनडे सीरीज से बाहर, उनकी जगह इस तेज गेंदबाज की हुई एंट्री

चोटिल जसप्रीत बुमराह हुए वनडे सीरीज से बाहर, उनकी जगह इस तेज गेंदबाज की हुई एंट्री

Written by: Shradha Bagdwal Published : Jul 06, 2018 03:25 pm IST, Updated : Jul 06, 2018 03:25 pm IST

टीम इंडिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 से बाहर होने के बाद अब वनडे सीरीज से भी बाह हो गए हैं।

जसप्रीत बुमराह- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 से बाहर होने के बाद अब वनडे सीरीज से भी बाह हो गए हैं। बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में खेले गए पहले टी-20 में चोट लगी थी। उनके बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी। 

बुमराह की जगह वनडे सीरीज के लिए शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। भारत वापस लौटने से पहले 4 जुलाई को लीड्स में बुमराह की सर्जरी हुई थी। बीसीसीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि सर्जरी कामयाब रही और पूरी तरह से ठीक होने के लिए बुमराह रिहैब में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में रहेंगे। 

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, सुरेश रैना, एस एस धोनी, दिनेश कार्तिक, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पंड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement