1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अमूल गर्ल ने दी विराट-अनुष्का को ख़ास अंदाज़ में दी मुबारकबाद

अमूल गर्ल ने दी विराट-अनुष्का को ख़ास अंदाज़ में दी मुबारकबाद

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 13, 2017 01:53 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 01:53 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी की ख़बरें सुर्ख़ियों में है. शादी के बाद लोग सेशल मीडिया पर दोनों को बधाईयां भी दे रहे हैं. इस मामले में अमूल भी पीछे नहीं रहा.

kohli, anushka- India TV Hindi
kohli, anushka Image Source : PTI

पिछले कई दिनों से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी की ख़बरें सुर्ख़ियों में है. शादी के बाद लोग सेशल मीडिया पर दोनों को बधाईयां भी दे रहे हैं. इस मामले में अमूल भी पीछे नहीं रहा.

अमूल ने अपने अनोखे अंदाज़ में अपने विज्ञापन के ज़रिए इस जोड़े को बधाई दी है. इस विज्ञापन में अमूल गर्ल अनुष्का की ड्रेस सही करते हुए दिख रही है और विराट हाथ में ब्रेड और बटर पकड़े हुए खड़े हैं. इस विज्ञापन की टैग लाइन हैं - 'कोहली सजा के रखना... मेहंदी लगाके रखना.'

आपको बता दें कि अमूल समय-समय पर इस तरह के क्रिएटिव होर्डिंग्स बनाता रहा है. वह इससे पहले भी कई क्रिकेटरों से जुड़ी अलग-अलग बातों पर होर्डिंग्स बना चुका है. 

विराट और अनुष्का ने इटली के एक हैरिटेज रिसॉर्ट में 11 दिसंबर को शादी की. अब वे 21 दिसंबर को दिल्ली में और 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगे. इसके बाद विराट भारतीय टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना होंगे.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल