1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन-एंडरसन विवाद निराशाजनक: कुक

अश्विन-एंडरसन विवाद निराशाजनक: कुक

 Written By: IANS
 Published : Dec 13, 2016 11:10 am IST,  Updated : Dec 13, 2016 11:10 am IST

मुंबई: चौथे टेस्ट मैच के आखिरी दिन सोमवार को भारतीय स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बीच हुए विवाद को इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने निराशाजनक बताया है। भारत

anderson, Ashwin- India TV Hindi
anderson, Ashwin

मुंबई: चौथे टेस्ट मैच के आखिरी दिन सोमवार को भारतीय स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बीच हुए विवाद को इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने निराशाजनक बताया है। भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड को पारी और 36 रनों से मात देते हुए पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। 

पांचवें दिन सोमवार को इंग्लैंड के लिए आखिरी बल्लेबाज के तौर बल्लेबाजी करने आए एंडरसन के साथ अश्विन भी पिच तक उनके साथ ही आए। दोनों के बीच कुछ छींटाकशी हुई। 

दरअसल, चौथे दिन के बाद एंडरसन ने विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर बयान दिया था। एंडरसन ने कहा कि कोहली का मौजूदा फॉर्म भारतीय पिचों के कारण है। अश्विन और एंडरसन के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए कोहली और मैदानी अंपायर माइकस इरसमस ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया। 

कुक के मुताबिक इंग्लैंड का मानना है कि एंडरसन के बयान को गलत तीरके से पेश किया गया। कुक ने कहा कि अश्विन और उनकी टीम अपने कप्तान के साथ खड़ी हुई है लेकिन उन्होंने इस वाकये को निराशजनक बताया है। 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने कुक के हवाले से कहा, "इसका अंत अच्छा नहीं हुआ। दोनों टीमों ने जिस खेल भावना से खेला उसको देखते हुए ऐसा अंत निराशाजनक था।"

कुक ने कहा, "यह साफ तौैर पर जिम्मी (एंडरसन) द्वारा कल दिए गए बयान के बाद हुआ है जिसे अलग तरीके से पेश किया गया। उन्होंने सिर्फ एक तथ्य दिया था जिस पर कोहली भी काफी हद तक सहमत होंगे।"

कोहली इस मामले पर अपने स्वाभव के विपरीत नरम दिखे और उन्होंने कहा, "पहली बार मैं मामले को खत्म करने की कोशिश कर रहा था वो भी तब जब एंडरसन थे। एंडरसन ने जो संवाददाता सम्मेलन में कहा था उससे अश्विन खुश नहीं थे जिसके बारे में मुझे पता भी नहीं था। इसलिए मुझे पता भी नहीं था कि क्या हो रहा है। मैं वहां हंस रहा था।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।