1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय स्पिन गेंदबाजों का कैसे करे सामना, आयरलैंड के बल्लेबाजों को ऑनलाइन सिखा रहे हैं बलबर्नी

भारतीय स्पिन गेंदबाजों का कैसे करे सामना, आयरलैंड के बल्लेबाजों को ऑनलाइन सिखा रहे हैं बलबर्नी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 20, 2020 03:47 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 03:50 pm IST

बलबर्नी ने सीनियर पुरूष टीम के 19 सदस्यों और एक अकादमी की उदीयमान टीमों के साथ 45 मिनट के सत्र का संचालन किया।

Andrew Balbirnie- India TV Hindi
Andrew Balbirnie Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बलबर्नी कोरोना वायरस महामारी के बीच समय का सदुपयोग करके बल्लेबाजी की ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं जिसमें वे भारत में स्पिन का सामना करने के टिप्स भी दे रहे हैं। बलबर्नी ने सीनियर पुरूष टीम के 19 सदस्यों और एक अकादमी की उदीयमान टीमों के साथ 45 मिनट के सत्र का संचालन किया।

उन्होंने बीबीसी से कहा ,‘‘ मुझे लगा कि अपने अनुभव को मैं इन लोगों के साथ बांट सकता हूं जो इनके काम आयेगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैने बहुत कम आभासी सत्र लिये हैं लेकिन इनमें काफी मजा आया।’’

ये भी पढ़ें : शोएब अख्तर की हाजिर जवाबी के कायल हुए सुनील गावस्कर, कह दी यह बड़ी बात

तीनों प्रारूपों में आयरलैंड के कप्तान ने कहा ,‘‘ किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिये भारतीय उपमहाद्वीप में खेलना काफी चुनौतीपूर्ण है। हमने भारत में स्पिन को खेलने पर भी लंबी बातचीत की।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल