1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अनिल कुंबले ने बढ़ाया मदद का हाथ

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अनिल कुंबले ने बढ़ाया मदद का हाथ

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 31, 2020 06:08 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 06:10 pm IST

पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये मंगलवार को केंद्र और कर्नाटक राज्य राहत कोष में दान दिया।

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई...- India TV Hindi
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अनिल कुंबले ने बढ़ाया मदद का हाथ Image Source : GETTY IMAGES

बेंगलुरू। पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये मंगलवार को केंद्र और कर्नाटक राज्य राहत कोष में दान दिया।

कुंबले ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 को भगाने के लिये हम सभी को एकजुट होकर इससे लड़ना होगा। मैंने पीएम राहत कोष और मुख्यमंत्री (कर्नाटक) राहत कोष में योगदान किया है। कृपया घर पर रहिये, सुरक्षित रहिये।"

हालांकि इस महान लेग स्पिनर ने दान की हुई राशि का खुलासा नहीं किया। देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी है जबकि सोमवार रात तक इससे संक्रमित 1251 से ज्यादा मामले थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल