1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैदान के अंदर कुंबले बेहद आक्रामक जबकि बाहर बिल्कुल उलट थे : ओझा

मैदान के अंदर कुंबले बेहद आक्रामक जबकि बाहर बिल्कुल उलट थे : ओझा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 27, 2020 08:55 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 08:55 pm IST

भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले कई भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आदर्श हैं। कुंबले का खेल के प्रति लगाव और उनके व्यवहार के भी कई खिलाड़ी कायल हैं। यही वजह है कि पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने अनिल कुंबले की तारीफ की है। 

मैदान के अंदर कुंबले...- India TV Hindi
मैदान के अंदर कुंबले बेहद आक्रामक जबकि बाहर बिल्कुल उलट थे : ओझा Image Source : GETTY IMAGES

भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले कई भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आदर्श हैं। कुंबले का खेल के प्रति लगाव और उनके व्यवहार के भी कई खिलाड़ी कायल हैं। यही वजह है कि पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने अनिल कुंबले की तारीफ की है। 

प्रज्ञान ओझा ने कहा कि अनिल कुंबले मैदान के अंदर बेहद आक्रामक और बाहर नरम स्वभाव के थे। ओझा ने विजडन से कहा, "जब वह मैदान पर होते थे तो कुंबले बेहद आक्रामक हुआ करते थे, प्रतिद्वंद्वी और अपने खिलाड़ियों के साथ।"

उन्होंने कहा, "मैदान से बाहर आप समझ नहीं हो पाएंगे कि मैं उसी व्यक्ति से बात कर रहा हूं जिसे मैंने मैदान पर देखा था?। वह कड़ी प्रतिस्पर्धा करते थे, लेकिन मैदान से बाहर, वह बहुत ही नरम थे।"

ओझा को इंटरनेशनल क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने का मौका मिला। ओझा की भारतीय टीम में एंट्री उस समय हुई जब सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपने आखिरी दौर में थे जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की टीम में डेब्यू हुआ ही था।

ओझा ने कहा, "सचिन पाजी काफी शांत रहते थे। वह कभी प्रतिक्रिया नहीं देते थे। उनका एक अलग नजरिया था। अनिल भाई का नजरिया अलग था। धोनी और कोहली, वे देश के लिए मैच जीतना चाहते हैं, लेकिन उनका नजरिया पूरी तरह से अलग है।"

(With IANS inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल