1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने से मात्र 3 कदम दूर है महेंद्र सिंह धोनी

एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने से मात्र 3 कदम दूर है महेंद्र सिंह धोनी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 12, 2019 04:02 pm IST,  Updated : Feb 12, 2019 04:02 pm IST

भारत के विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं वह अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने से मात्र 3 कदम ही दूर है। 

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : GETTY IMAGES

भारत के विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं वह अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने से मात्र 3 कदम ही दूर है। यह रिकॉर्ड है इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर विकेट कीपर सबसे ज्यादा मैच खेलने का।

जी हां, धोनी अभी तक बतौर विकेट कीपर 594  मैच खेल चुके हैं वहीं इस सूची में साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेट कीपर मार्क बाउचर 596 मैचों के साथ शीर्ष पर है। धोनी 3 मैच खेलते ही मार्क बाउचर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और वो बतौर विकेट कीपर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

भारत को अब 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टी20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। धोनी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने से इनकार कर दिया था। धोनी ने ऐसा इसलिए किया था ताकि युवा ऋषभ पंत को ज्यादा से ज्यादा खेलने का मौका मिल सके।

ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर भी धोनी पंत को खिलाने के लिए ऐसा कुछ कर सकते हैं। इसलिए वनडे सीरीज में धोनी इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले धोनी की काफी आलोचना हो रही थी कि वह पिछले काफी लंबे समय से रन नहीं बना रहे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने लगातार तीन अर्धशतकीय पारी खेलकर यह साफ कर दिया कि वह वर्ल्ड कप खेलने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसके अलावा धोनी ने न्यूजीलैंड दौरे पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था।

आशा करते हैं कि धोनी वर्ल्ड कप तक अपनी इस फॉर्म को बरकरार रखेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल