1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा

विराट कोहली के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 27, 2020 11:15 am IST,  Updated : Aug 27, 2020 12:28 pm IST

टीम इंडिया और रॉयल चैन्जर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो प्रेग्नेंट नजर आ रही है।

Virat Kohli and Anushka Sharma- India TV Hindi
Virat Kohli and Anushka Sharma Image Source : TWITTER- @IMVKOHLI

टीम इंडिया और रॉयल चैन्जर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो प्रेग्नेंट नजर आ रही है। जिसको जानकारी कोहली ने ट्वीटर के जरिये तस्वीर शेयर करके दी है। इसमें अनुष्का शर्मा का बेबी बंप भी नजर आ रहा है।

जाहिर है कोहली और अनुष्का की शादी साल 2017 में इटली के मिलान शहर में हुई थी। जहां ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में शादी के तीन साल बाद पहली बार अनुष्का प्रेग्नेंट दिखाई दी। जिसकी तस्वीर कोहली ने सोशल मीडिया में डालकर आने वाले नन्हे मेहमान का स्वागत किया। कोहली ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "हम जनवरी 2021 तक दो से तीन हो जाएंगे।" इससे साबित होता है कि कोहली अगले साल पिता बन जाएंगे।

ये भी पढ़े : कप्तान विराट कोहली बनने जा रहे हैं पिता, चहल समेत क्रिकेट जगत ने दी बधाई

गौरतलब है कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को हाल ही में पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। इस समय पांड्या समेत कई भारतीय खिलाड़ी IPL 13 में हिस्सा लेने के लिए UAE पहुंच चुके हैं।

बता दें कि भारत में कोरोना महामारी चरम पर होने के कारण इस साल इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) का आगामी सीजन 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा। जिसके लिए सभी टीमों के खिलाड़ी दुबई पहुँच चुके हैं। जहां 6 दिनों का आइसोलेशन पीरियड बिताने के बाद सबका टेस्ट होगा और अभ्यास के लिए सभी खिलाड़ी मैदान में खेलते दिखाई देंगे। जिसमें कोहली अपनी टीम को पहली बार आईपीएल ख़िताब जिताने के लिए एक बार फिर से अपना पूर दमखम लगा देंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल