Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: ओह! तो अनुष्का से पहले इस एक्ट्रेस के दीवाने थे विराट

VIDEO: ओह! तो अनुष्का से पहले इस एक्ट्रेस के दीवाने थे विराट

Written by: India TV Sports Desk
Published : Nov 05, 2017 03:49 pm IST, Updated : Nov 05, 2017 03:49 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी को लेकर अकसर चर्चाओं में बने रहते हैं। खास तौर से बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर वो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

Virat Kohli  Anushka Sharma- India TV Hindi
Virat Kohli Anushka Sharma

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी को लेकर अकसर चर्चाओं में बने रहते हैं। खास तौर से बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर वो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। विराट और अनुष्का की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2013 में हुई थी और अभीतक इन दोनों की जोड़ी बरकरार है। हाल ही में दोनों एक टीवी ऐड में भी एक दूसरे से प्यार भरे वादे करते नजर आए थे।

लेकिन क्या आपको पता है अनुष्का शर्मा विराट कोहली का पहला प्यार नहीं हैं। जी हां, अनुष्का से मिलने से पहले ही विराट एक दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्यार में थे और वो एक्ट्रेस है करिश्मा कपूर हैं। खुद विराट ने एक इंटरव्यू में यह बात स्वीकार की है और करिश्मा को अपना 'फर्स्ट क्रश' बताया है। विराट ने बताया कि जुड़वा फिल्म के बाद ही उन्हें करिश्मा कपूर अच्छी लगने लगी थीं। वो करिश्मा की एक झलक पाने की कोशिश में रहते थे।

वैसे विराट ने पुराने इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया वो जेनेलिया डिसूजा के भी फैन हैं। उन्हें जेनेलिया क्यूट लगती हैं। इंटरव्यू में जब विराट से पूछा कि उनकी सबसे छोटी डेट कितने समय तक रही, तो विराट ने कहा कि उनकी सबसे छोटी डेट 5 मिनट के लिए रही थी, जब उन्होंने सिर्फ लड़की को देखा था और भाग गए थे। हालांकि, यह इंटरव्यू काफी पुराना है।

वीडियो देखें:

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement