1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली के अलावा इस खिलाड़ी से खौफ खा रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, बना रहे हैं ये अहम रणनीति

कोहली के अलावा इस खिलाड़ी से खौफ खा रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, बना रहे हैं ये अहम रणनीति

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 19, 2018 03:23 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 03:23 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली के अलावा रोहित अन्य बल्लेबाज है जो बुधवार से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के काफी सरदर्द पैदा कर सकते हैं।

Team India- India TV Hindi
कोहली के अलावा इस खिलाड़ी से खौफ खा रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, बना रहे हैं ये अहम रणनीति   Image Source : AP IMAGE

ब्रिस्बेन। उसे सटीक इनस्विंगर से स्टंप के ठीक सामने एलबीडब्लू आउट करो या फिर शार्ट पिच गेंदों से उसकी परीक्षा लो - भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिये ऑस्ट्रेलिया इस तरह की रणनीति अपना सकता है और इसका खुलासा उसके तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने किया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली के अलावा रोहित अन्य बल्लेबाज है जो बुधवार से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के काफी सरदर्द पैदा कर सकते हैं। 

कूल्टर नाइल ने सोमवार को गाबा में कहा, ‘‘वह अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं। उसका रिकॉर्ड इसका गवाह है, उसका विश्व भर में शानदार रिकॉर्ड है इसलिए निश्चित तौर पर उस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें भी उसके खिलाफ नई गेंद से थोड़ी सफलता मिली है। मुझे याद है कि पिछली बार डोर्फ (जैसन बेहरनडोर्फ) ने उसे एलबीडब्लू आउट किया था। हम फिर से ऐसा करने की कोशिश करेंगे।’’ 

कूल्टर नाइल इसके अलावा रोहत को शॉर्ट पिच गेंदे करने को लेकर भी उत्साहित हैं। रोहित का ऑस्ट्रेलिया में प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा है। पिछले आठ वर्षों में उन्होंने यहां 62.31 की औसत से 810 रन बनाये हैं। 

बायें हाथ का तेज गेंदबाज जैसन ऑस्ट्रेलिया का तुरूप का इक्का हो सकता है। उन्होंने पिछले साल गुवाहाटी में खेले गये टी20 में भारतीयों को परेशान करके 21 रन देकर चार विकेट लिये थे। उन्होंने भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा जिनमें रोहित और कोहली भी शामिल थे। 

कूल्टर नाइल ने कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि वह शुरु में गेंदबाजी करने का अच्छा विकल्प है। वह यहां गेंद को स्विंग कराएगा। आज की परिस्थितियां बहुत अच्छी हैं और उम्मीद है कि उस दिन (बुधवार) भी ऐसी ही परिस्थितियां होंगी। गेंद जल्दी स्विंग होगी। उम्मीद है कि हम अपने मौकों का फायदा उठाएंगे क्योंकि वह निश्चित तौर पर कुछ मौके बनाएगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल