1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्जुन तेंदुलकर को मुम्बई टीम में मिली जगह, इस टूर्नामेंट में मचाएंगे धमाल

अर्जुन तेंदुलकर को मुम्बई टीम में मिली जगह, इस टूर्नामेंट में मचाएंगे धमाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 26, 2019 07:18 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 07:18 pm IST

सूर्य कुमार यादव की कप्तानी वाली टीम की घोषणा मुंबई क्रिकेट संघ ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर की। 

Arjun Tendulkar, Sachin Tendulkar's son- India TV Hindi
Arjun Tendulkar, Sachin Tendulkar's son Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे और बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को नागपुर में होने वाले ‘बापुना कप’ के लिये मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 

सूर्य कुमार यादव की कप्तानी वाली टीम की घोषणा मुंबई क्रिकेट संघ ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर की। 

बापुना कप सत्र से पूर्व होने वाला टूर्नामेंट है जिसका आयोजन विदर्भ क्रिकेट संघ करता है। इस साल यह 50 ओवरों का होगा और पांच सितंबर से शुरूआत होगी। 

टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), आदित्य तारे, जय बिस्टा, सरफराज खान, शुभम रंजने, रौनक शर्मा, एकनाथ केरकर, सूफियान शेख, आकाश पारकर, शम्स मुलानी, आदित्य धूमल, शशांक अटार्डे, आकिब कुरैशी, कृतिक हनागावाडी, अर्जुन तेंदुलकर। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल