1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में मिली जगह

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में मिली जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 07, 2018 06:34 pm IST,  Updated : Jun 08, 2018 08:59 am IST

श्रीलंका दौरे के लिए अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया।

अर्जुन तेंदुलकर- India TV Hindi
अर्जुन तेंदुलकर

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिल गई है। अर्जुन को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। भारतीय अंडर-19 टीम को श्रीलंका में दो चार दिन के मैच खेलने हैं और इस टीम में अर्जुन को जगह दी गई है। हालांकि अर्जुन को वनडे मैचों की टीम में जगह नहीं मिल सकी है। भारतीय अंडर-19 टीम दौरे पर 5 वनडे मैच भी खेलेगी। 18 साल के अर्जुन के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। अर्जुन के कोच सोब्रोतो बैनर्जी उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।

सुब्रोतो ने कहा, 'अर्जुन बहुत ही मेहनती खिलाड़ी हैं और वो हमेशा अच्छा करने की सोचते हैं। अर्जुन की सबसे अच्छी बात ये है कि वो हमेशा सीखने की कोशिश करते हैं। उनमें एक और खासियत ये है कि अगर आप उनसे कुछ करने को कहेंगे तो वो उसे करते हैं, टालते नहीं हैं।' अर्जुन इससे पहले मुंबई की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं। अर्जुन 2017-18 में मुंबई की अंडर-19 टीम से कूच बेहर ट्रॉफी में खेल चुके हैं। अर्जुन का सबसे अच्छा प्रदर्शन मध्य प्रदेश अंडर-19 के खिलाफ आया था।

उस मैच में अर्जुन ने 31 रनों की पारी खेली थी और पहली पारी में 42 रन देकर 1 और दूसरी पारी में 95 रन देकर 5 विकेट झटके थे। आपको बता दें कि श्रीलंका में खेले जाने वाले 4 दिनी मैच की कमान दिल्ली के अनुज रावत संभालेंगे और 50 ओवर टीम की कमान यूपी के आर्यन जुयाल को सौंपी गई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल