1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम के साथ अर्जुन ने की प्रैक्टिस, रवि शास्त्री ने दिए बॉलिंग टिप्स

भारतीय टीम के साथ अर्जुन ने की प्रैक्टिस, रवि शास्त्री ने दिए बॉलिंग टिप्स

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 26, 2018 12:20 pm IST,  Updated : Jun 26, 2018 12:20 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में अपने पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया लेकिन लोगों की निगाहें क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के बेटे पर रहीं।

रवि शास्त्री- India TV Hindi
रवि शास्त्री

लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में अपने पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया लेकिन लोगों की निगाहें क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के बेटे पर रहीं जिन्होंने विराट कोहली की टीम के लिए आयोजित किए गए नेट सेशन में हिस्सा लेते हुए गेंदबाजी की। 

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने 18 साल के बायें हाथ के तेज गेंदबाज को कुछ गुर भी सिखाए। 

अर्जुन को जुलाई में श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली भारत की अंडर -19 टीम में चुना गया है। उन्हें श्रीलंका में खेले जाने वाले दो चार दिवसीय मैचों के लिए चुना गया है लेकिन वह पांच मैच खेलने वाली एकदिवसीय अंडर 19 टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 

अर्जुन पहले भी भारतीय टीम के साथ ट्रेनिंग कर चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल