1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 02, 2019 06:41 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 06:43 pm IST

शमी के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। इस केस में शमी के अलावा उनके भाई हसिद अहमद के खिलाफ भी अरेस्ट वॉरंट जारी हुआ है।

भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वॉरंट, 15 दिन के अंदर करें सरेंडर- India TV Hindi
भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वॉरंट, 15 दिन के अंदर करें सरेंडर Image Source : AP

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद मामले में कोर्ट ने मोहम्मद शमी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया है। भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट मैच खेल रहे मोहम्मद शमी को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट ने 15 दिनों के अंदर सरेंडर करने को कहा है। 

शमी के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। इस केस में शमी के अलावा उनके भाई हसिद अहमद के खिलाफ भी अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। 

बता दें कि 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने शमी के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया हुआ है। शमी के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल