1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरा ऐशेज टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने अपने 12 खिलाड़ियों की टीम का किया ऐलान, स्टार्क की हुई वापसी

दूसरा ऐशेज टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने अपने 12 खिलाड़ियों की टीम का किया ऐलान, स्टार्क की हुई वापसी

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2019 05:58 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 05:58 pm IST

पैटिनसन एजबेस्टन में 251 रन से जीत दर्ज करने वाली टीम का हिस्सा थे। यह उनका तीन वर्षों में पहला टेस्ट मैच था जिसमें उन्होंने दो विकेट लिये थे।   

जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क- India TV Hindi
जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट मैच में लिये तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन को 12 सदस्यीय टीम में नहीं चुना है। मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड दोनों टीम में शामिल हैं और उनकी वापसी हो सकती है। 

पैटिनसन एजबेस्टन में 251 रन से जीत दर्ज करने वाली टीम का हिस्सा थे। यह उनका तीन वर्षों में पहला टेस्ट मैच था जिसमें उन्होंने दो विकेट लिये थे। 

दूसरे एशेज टेस्ट मैच के लिये ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, पीटर सिडल, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल