1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज तीसरा टेस्ट: आर्चर की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 176 रन पर किया ढेर

एशेज तीसरा टेस्ट: आर्चर की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 176 रन पर किया ढेर

 Reported By: IANS
 Published : Aug 23, 2019 07:23 am IST,  Updated : Aug 23, 2019 07:23 am IST

इंग्लैंड ने जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी के दम पर हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 179 रन पर ऑलआउट कर दिया।

एशेज तीसरा टेस्ट:...- India TV Hindi
एशेज तीसरा टेस्ट: आर्चर की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 176 रन पर किया ढेर Image Source : GETTY IMAGES

लीड्स| इंग्लैंड ने जोफ्रा आर्चर (45/6) की घातक गेंदबाजी के दम पर यहां हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 52.1 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के ऑलआउट होते ही पहले दिन का खेल समाप्त होने की घोषणा कर दी गई।

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आस्ट्रेलिया की शुरूआत सही नहीं रही और टीम ने 25 रन तक मार्कस हैरिस (8) और उस्मान ख्वाजा (8) के रूप में अपने दो विकेट गंवा दिए।

इसके बाद डेविड वॉर्नर (61) और मार्नस लाबुशाने (74) ने तीसरे विकेट के लिए 111 रन की शतकीय साझेदारी करके आस्ट्रेलिया को संकट से बाहर निकाला। वार्नर ने इस दौरान अपने करियर का 30 वां अर्धशतक भी जमाया। उन्होंने 94 गेंदों पर सात चौके लगाए।

वॉर्नर का विकेट 136 के स्कोर पर गिरा। वॉर्नर के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड और मैथ्यू वेड खाता खोले बिना ही चलते बने। वेड के आउट होने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई और 179 रन पर ऑलआउट हो गई। 

लाबुशाने ने 129 गेंदों पर 10 चौके लगाए। उन्होंने करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड के लिए आर्चर के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो और क्रिस वोक्स तथा बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट लिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल