1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हुए स्टीव स्मिथ, बतौर सब्स्टीट्यूट खेलने वाले टेस्ट इतिहास के पहले बल्लेबाज बने लाबुशेन

लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हुए स्टीव स्मिथ, बतौर सब्स्टीट्यूट खेलने वाले टेस्ट इतिहास के पहले बल्लेबाज बने लाबुशेन

 Reported By: IANS
 Published : Aug 18, 2019 10:44 pm IST,  Updated : Aug 18, 2019 10:51 pm IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, स्मिथ की जगह मार्नस लाबुशेन को बतौर सब्स्टीट्यूट टीम में शामिल किया गया है।

लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हुए स्टीव स्मिथ, बतौर सब्स्टीट्यूट खेलने वाले पहले इतिहास के पहले बल्लेबाज बने- India TV Hindi
लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हुए स्टीव स्मिथ, बतौर सब्स्टीट्यूट खेलने वाले पहले इतिहास के पहले बल्लेबाज बने लाबुशेन Image Source : GETTY

लंदन। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ यहां इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के बाकी सत्रों से बाहर हो गए हैं। स्मिथ को मैच के चौथे दिन शनिवार को जोफ्रा आर्चर की गेंद पर लग गई थी और फिर इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े थे। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, स्मिथ की जगह मार्नस लाबुशेन को बतौर सब्स्टीट्यूट टीम में शामिल किया गया है। इसी के साथ लाबुशेन बतौर सब्स्टीट्यूट खेलने वाले टेस्ट इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आईसीसी ने एशेज टेस्ट सीरीज से सब्स्टीट्यूट प्लेयर के नियम को लागू किया है। 

स्मिथ को जब गेंद लगी तब वह 152 गेंदों पर 80 रन बना चुके थे। जैसे ही गेंद लगी इंग्लैंड के कुछ और खिलाड़ी स्मिथ के पास आकर खड़े हो गए। फीजियो ने मैदान पर स्मिथ को देखा और फिर उन्हें बाहर ले गए। 

स्मिथ जब बाहर गए तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 203 रन था। हालांकि अगला विकेट गिरने के बाद वो एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए आ गए थे। 

सीए ने कहा, "तीसरे टेस्ट के लिए स्टीव की उपलब्धता पर आने वाले दिनों में फैसला लिया जाएगा। स्टीव की फिटनेस का आकलन किया जाएगा। एहतियाती तौर पर अब रविवार को स्टीव का एक स्कैन होगा।" दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 22 अगस्त से लीड्स में शुरू होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल