1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज 2019: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, स्टीव स्मिथ तीसर टेस्ट मैच से हुए बाहर

एशेज 2019: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, स्टीव स्मिथ तीसर टेस्ट मैच से हुए बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 20, 2019 03:48 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 03:48 pm IST

लार्ड्स के मैदान पर खेले गये दूसरे टेस्ट के चौथे दिन (शनिवार को) स्मिथ तेज गेंदबाज आर्चर के स्पैल में दो बार चोटिल हुए।

एशेज 2019: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, स्टीव स्मिथ तीसर टेस्ट मैच से हुए बाहर- India TV Hindi
एशेज 2019: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, स्टीव स्मिथ तीसर टेस्ट मैच से हुए बाहर Image Source : GETTY IMAGES

एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ चोटिल होने के कारण गुरुवार से खेले जाने वाले एशेज सीरीज के तीसरे मुकाबले से बाहर हो गये हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को बताया, ‘‘स्टीव स्मिथ हेडिंग्ले में खेले जाने वाले एशेज सीरीज के तीसरे मुकाबले से बाहर हो गये है।’’ 

कोच जस्टिन लैंगर ने बताया कि स्मिथ ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रशिक्षण शिविर में भाग नहीं लिया। लार्ड्स के मैदान पर खेले गये दूसरे टेस्ट के चौथे दिन (शनिवार को) स्मिथ तेज गेंदबाज आर्चर के स्पैल में दो बार चोटिल हुए। पहली बार गेंद उनके हाथ पर जबकि दूसरी बार गर्दन पर लगी। 

स्मिथ जब 80 रन बनाकर खेल रहे थे तब आर्चर की 92.3 मील प्रति घंटे की रफ्तार से की गयी गेंद उनके गर्दन और सिर के बीच वाले हिस्से में लगी और वह गिर गये। इसके बाद वह रिटायर हर्ट हो गये। हालांकि 46 मिनट बाद वह फिर से मैदान पर उतरे और 92 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पगबाधा हो गए। स्मिथ ने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर टीम को जीत दिलायी थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल