1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज़ सिरीज़: एडिलेड टेस्ट में आस्ट्रेलिया के चाय तक बिना किसी नुकसान के 33 रन

एशेज़ सिरीज़: एडिलेड टेस्ट में आस्ट्रेलिया के चाय तक बिना किसी नुकसान के 33 रन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 02, 2017 01:37 pm IST,  Updated : Dec 02, 2017 01:38 pm IST

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का दूसरे एशेज टेस्ट में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला सही साबित नहीं हुआ और दूधिया रोशनी में हो रहे मैच में चाय के ब्रेक तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

david warner- India TV Hindi
david warner

एडिलेड: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का दूसरे एशेज टेस्ट में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला सही साबित नहीं हुआ और दूधिया रोशनी में हो रहे मैच में चाय के ब्रेक तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। ​

दिन रात का टेस्ट होने के कारण पहला ब्रेक चाय का होता है। जिसमें बारिश के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा। ब्रिसबेन में पहला टेस्ट 10 विकेट से जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिये थे। डेविड वार्नर 21 और कैमरन बेनक्रोफ्ट 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

 
दूधिया रोशनी में यह पहला एशेज टेस्ट है। आस्ट्रेलिया ने यहां खेले दो दिन रात के दो टेस्ट में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल