1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऐशेज़ सिरीज़: स्मिथ ने कहा, स्टार्क खेलने के लिए तैयार

ऐशेज़ सिरीज़: स्मिथ ने कहा, स्टार्क खेलने के लिए तैयार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2018 12:07 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 12:07 pm IST

तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मिशेल स्टार्क की आस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण में वापसी तय है जबकि दूसरे स्पिनर एशटन एगर के कल इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट में खेलने की संभावना कम है।

Mitchell Starc- India TV Hindi
Mitchell Starc

सिडनी: तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मिशेल स्टार्क की आस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण में वापसी तय है जबकि दूसरे स्पिनर एशटन एगर के कल इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट में खेलने की संभावना कम है। 

कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि इस हफ्ते नेट्स पर गेंदबाजी के बाद स्टार्क खेलने के लिए तैयार हैं। स्टार्क टखने में चोट के कारण मेलबर्न में ड्रा हुए चौथे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। स्मिथ ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्टार्क आज सुबह काफी अच्छी स्थिति में लग रहा था और उसने कहा कि वह तैयार है। मुझे लगता है कि यह अच्छा संकेत है।’’ 

इस बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अतिरिक्त घास के कारण एगर के नाथन लियोन के साथ स्पिन जोड़ी बनाने की संभावना भी कम हो गई है। स्मिथ ने कहा, ‘‘विकेट पर काफी घास है और यह काफी अच्छा विकेट लग रहा है। मैं कहूंगा कि हम सभंवत: सिर्फ एक स्पिनर के साथ उतरेंगे। नाथन ने पूरी श्रृंखला में शानदार काम किया है और मैं कहूंगा कि हम इसी तरह आगे बढ़ेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल