1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऐशेज़ सिरीज़: ब्राड को आलोचकों से कोई शिकायत नहीं

ऐशेज़ सिरीज़: ब्राड को आलोचकों से कोई शिकायत नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2017 07:43 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 07:43 pm IST

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड ने एशेज श्रृंखला के चौथे मैच में आज यहां चार विकेट झटकने के बाद कहा कि उन्हें ऐसे आलोचको से कोई शिकायत नहीं जो खराब फार्म के कारण उन्हें टीम से बाहर करने की बात कर रहे थे।

Broad- India TV Hindi
Broad

मेलबर्न: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड ने एशेज श्रृंखला के चौथे मैच में आज यहां चार विकेट झटकने के बाद कहा कि उन्हें ऐसे आलोचको से कोई शिकायत नहीं जो खराब फार्म के कारण उन्हें टीम से बाहर करने की बात कर रहे थे। 

श्रृंखला में बुरे प्रदर्शन की वजह से नॉटिंघमशर का यह तेज गेंदबाज विरोधियों के निशाने पर था। पर्थ टेस्ट में करियर का सबसे बुरा प्रदर्शन (बिना किसी सफलता के 142 रन) करने के बाद पूर्व कप्तान माइकल वान ने भी उनकी आलोचना की थी। 

अपना 113वां टेस्ट मैच खेल रहे ब्राड ने माना कि वह पर्थ में जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक हो गये थे। उनका ध्यान विकेट लेने के बजाय रन रोकने पर था। 

ब्राड ने पहली पारी में 51 रन पर चार विकेट लेने के बाद कहा, ‘‘ मुझे लगता है जब भी आप मैदान में उतरते हैं तो आप अपने करियर के लिये खेलते है, यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दवाब है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ चीजें कैसी होंगी आपको यह नहीं पता होता, आपको अपनी मानसिकता पर ध्यान देने की जरुरत होती है। आपके काम की नैतिकता सुनिश्चित करती है कि आप अपना सर्वश्रष्ठ करे। सही कहूं तो पिछले कुछ सप्ताह काफी खराब रहे है और मेरे बारे में क्या लिखा और कहा गया मैं उन सब से अनजान हूं। ’’ 
ब्राड की गेंदबाजी के कारण पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 327 रन पर सिमेटने के बाद श्रृंखला गवां चुके इंग्लैंड को वापसी का मौका मिला। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल