1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: जहीर की रिसेप्शन पार्टी में सागरिका के साथ ‘नेहरा जी’ ने जमकर लगाए ठुमके

VIDEO: जहीर की रिसेप्शन पार्टी में सागरिका के साथ ‘नेहरा जी’ ने जमकर लगाए ठुमके

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 30, 2017 02:07 pm IST,  Updated : Nov 30, 2017 02:10 pm IST

अपने खास दोस्त जहीर की शादी में आशीष नेहरा भी खुद को थिकरने से नहीं रोक पाए और इस वीडियो में खास बात ये है कि नेहरा जहीर की दुल्हन सागरिका के साथ नाच रहे हैं।

ASHISH NEHRA- India TV Hindi
ASHISH NEHRA

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे। 27 नवंबर को दोनों ने रिसेप्शन पार्टी रखी।

सोशल मीडिया पर इस पार्टी के वीडियो खूब वायरल हुए। इनमें सबसे खास था विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा का‘अंग्रेजी बीट’गाने पर डांस करने वाला वीडियो। जो फैंस को बेहद पसंद आया।

वैसे विराट और अनुष्का को तो आपने युवराज और हेजल की शादी में भी साथ में थिरकते देखा था। लेकिन अब हम आपको जिस क्रिकेटर का नाचते हुए वीडियो दिखाएंगे वो उन्हें आपने नाचते शायद ही देखा होगा।

अपने खास दोस्त जहीर की शादी में आशीष नेहरा भी खुद को थिकरने से नहीं रोक पाए और इस वीडियो में खास बात ये है कि नेहरा जहीर की दुल्हन सागरिका के साथ नाच रहे हैं। लाल टोपी लगाए नेहरा पहले युवराज सिंह के साथ ताल पर ताल मिलाते नजर आ रहे हैं। उसके बाद उन्‍होंने दुल्‍हन को साथ लिया और उसके साथ थिरके। आशीष नेहरा और सागरिका का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। 

इस रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह, सानिया मिर्ज़ा और अजीत अगरकर जैसे कई स्टार खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल