1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: अशोक डिंडा के सिर में चोट, दो दिन के आराम की सलाह

Video: अशोक डिंडा के सिर में चोट, दो दिन के आराम की सलाह

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 11, 2019 03:50 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 03:50 pm IST

यह घटना उस समय हुई जब बल्लेबाज बीरेंदर विवेक सिंह ने स्ट्रेट ड्राइव लगाया और डिंडा ने कैच लपकने की कोशिश की । गेंद उनके हाथ से छूटकर माथे पर जा लगी।

Video: अशोक डिंडा के सिर में चोट, दो दिन के आराम की सलाह- India TV Hindi
Video: अशोक डिंडा के सिर में चोट, दो दिन के आराम की सलाह Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता। बंगाल के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को ईडन गार्डंस पर सोमवार को टी20 अभ्यास मैच के दौरान अपनी ही गेंद पर कैच लपकने के प्रयास में माथे पर चोट लग गई। 

यह घटना उस समय हुई जब बल्लेबाज बीरेंदर विवेक सिंह ने स्ट्रेट ड्राइव लगाया और डिंडा ने कैच लपकने की कोशिश की। गेंद उनके हाथ से छूटकर माथे पर जा लगी। 

बंगाल क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘डिंडा ने ड्रेसिंग रूम में लौटने से पहले ओवर पूरा किया। एहतियात के तौर पर उसका स्कैन कराया गया है। चिंता की कोई बात नहीं है लेकिन उसे दो दिन आराम की सलाह दी गई है।’’ 

बंगाल की टीम मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में 21 फरवरी को कटक में मिजोरम के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल