1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब जयसूर्या के अंदाज में गेंदबाजी करते नजर आए अश्विन, वीडियो वायरल

जब जयसूर्या के अंदाज में गेंदबाजी करते नजर आए अश्विन, वीडियो वायरल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 18, 2019 08:42 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 08:42 pm IST

स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्चिन ने नेट पर अभ्यास के दौरान पूर्व श्रीलंकाई कप्तान सनथ जयसूर्या के एक्शन जैसी गेंदबाजी के साथ अभ्यास किया

जब जयसूर्या के अंदाज...- India TV Hindi
जब जयसूर्या के अंदाज में गेंदबाजी करते नजर आए अश्विन, वीडियो वायरल Image Source : TWITTER

कोलकाता| बांग्लादेश और भारत 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पहली बार दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच खेलेंगी, जिसमें गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ी गुलाबी गेंद से लगातार अभ्यास कर रहे हैं।

इसी क्रम में स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्चिन ने नेट पर अभ्यास के दौरान पूर्व श्रीलंकाई कप्तान सनथ जयसूर्या के एक्शन जैसी गेंदबाजी के साथ अभ्यास किया। अश्विन दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं, लेकिन अभ्यास के दौरान उन्होंने गुलाबी गेंद से बाएं हाथ से गेंदबाजी की। उनका एक्शन भी जयसूर्या जैसा था।

अश्विन ने गेंद डाली जो ऑफ स्टंप पर टप्पा खाकर टर्न हुई और बाहर की तरफ निकल गई। पीछे फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने इस गेंद को पकड़ा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल