1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने खेला माइंड गेम, कहा- पिछली हार को देखते हुए दबाव में होगा भारत

एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने खेला माइंड गेम, कहा- पिछली हार को देखते हुए दबाव में होगा भारत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 06, 2018 11:26 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 11:26 pm IST

पिछले साल चैम्पियंस ट्राफी के फाइनल के बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी।

हसन अली- India TV Hindi
हसन अली Image Source : GETTY

लाहौर। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने कहा कि आगामी एशिया कप में दबाव चिर प्रतिद्वंद्वी भारत पर होगा क्योंकि पिछले साल उसे चैम्पियंस लीग के फाइनल में उनसे हार का सामना करना पड़ा था। 

पिछले साल चैम्पियंस ट्राफी के फाइनल के बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी। फाइनल में हसन ने तीन विकेट झटके थे जिससे पाकिस्तान की टीम 180 रन से जीतने में सफल रही थी। 

पाकिस्तान एशिया कप में दो बार भारत से भिड़ेगा और अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो दोनों के बीच तीन बार भिड़ंत होगी। हसन ने कहा, ‘‘हम अभी अपने शीर्ष पर हैं। वे (भारत) पिछली हार के बाद दबाव में होंगे। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘संयुक्त अरब अमीरात में परिस्थितियां हमारे अनुकूल हैं, हमें घरेलू स्थितियों का फायदा मिलेगा क्योंकि हम यहां लंबे समय से खेल रहे हैं और हम जानते हैं कि यहां के हालात का इस्तेमाल कैसे किया जाये। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल