1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, शाहीन अफरीदी को मिली जगह

एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, शाहीन अफरीदी को मिली जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 04, 2018 05:31 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 05:31 pm IST

एशिया कप में पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत 16 सितंबर से करेगी।

Paksitan announced team for Asia Cup - India TV Hindi
Paksitan announced team for Asia Cup  Image Source : GETTY IMAGES

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। 16 सदस्यीय टीम में 18 साल के शाहीन अफरीदी को जगह दी गई है। वहीं, शान मसूद को भी टीम में शामिल किया गया है। यासीर शाह और मोहम्मद हफीज को टीम से बाहर कर दिया गया है। टीम की कमान सरफराज अहमद के हाथों में सौंपी गई है। टीम में अनुभव और युवाओं का अच्छा मिश्रण है और टीम कागजों पर मजबूत नजर आ रही है।

एशिया कप का आगाज 15 सितंबर से होना है। पहले मैच में श्रीलंका की टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी। इसके बाद पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 16 सितंबर से करेगा। 19 सितंबर को पाकिस्तान की टीम भारत से भिड़ेगी और इस मुकाबले पर दनियाभर की नजरें टिकी होंगी। 

पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया था और ऐसे में इस बार भी पाकिस्तान की टीम का इरादा भारत के खिलाफ उसी प्रदर्शन को दोहराने का होगा। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि बेहतरीन फॉर्म में चल रही टीम इंडिया को पाकिस्तान कितनी टक्कर दे पाती है।

एशिया कप में पाकिस्तान की टीम भारत और एक क्वालीफायर टीम के साथ ग्रुप बी में है। वहीं, ग्रुप ए में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम है। दोनों ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीमें सुपर-4 में जगह बनाएंगे और इसके बाद टॉप-2 टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम: सरफराज अहमद, फखर जमान, शोएब मलिक, मोहम्मद आमिर, शादाब खान, इमाम उल हक, शान मसूद, बाबर आजम, आसिफ अली, हैरिस सोहेल, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, जुनैद खान, उस्मान शिनवारी, शाहीन अफरीदी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल